होम / Jharkhand: सारंडा जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, माओवादी के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर-Indianews

Jharkhand: सारंडा जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, माओवादी के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर-Indianews

Shubham Pathak • LAST UPDATED : July 22, 2024, 8:58 pm IST
ADVERTISEMENT
Jharkhand: सारंडा जंगल में पुलिस का बड़ा एक्शन, माओवादी के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत 4 नक्सली ढेर-Indianews

Maoists encounter

India News(इंडिया न्यूज),Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार माओवादी मारे गए। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर थे।

  • झारखंड में सुरक्षा बलों का एक्शन
  • 4 नक्सलियों को मार गिराया
  • शवों के साथ मिले हथियार

शवों के साथ हथियार बरामद

मृतक नक्सलियों को संगठन में एरिया कमांडर, सब जोनल कमांडर और जोनल कमांडर का दर्जा प्राप्त था। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की बढ़ी मुश्किलें, पोक्सो मामले में आज CID करेगी पूछताछ-Indianews

सुरक्षा बलों का एक्शन

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

VK Sasikala: एक बार फिर राजनीति में एंट्री करने के लिए तैयार है वीके शशिकला, AIADMK को लेकर लिया ये संकल्प-Indianews

दो नक्शली गिरफ्तार

वहीं इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं। दो नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक एरिया कमांडर और एक कट्टर महिला नक्सली शामिल हैं। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT