होम / Jharkhand CM Oath Ceremony: आज चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें कौन है ये 'झारखंड टाइगर'

Jharkhand CM Oath Ceremony: आज चंपई सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें कौन है ये 'झारखंड टाइगर'

Mudit Goswami • LAST UPDATED : February 2, 2024, 2:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand CM  Oath Ceremony: झारखंड के सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। आज यानि 2 फरवरी को वह सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि चंपई सोरेन किस वक्त शपथ लेंगे इसे  लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले, कोयला खनन समेत कई अन्य आरोप लगे हैं।

वहीं चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और सत्येन्द्र भोक्ता शपथ ले सकते हैं। सत्येन्द्र भोक्ता राजद से हैं जबकि आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक हैं। इससे पहले गुरुवार शाम 5.30 बजे चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

कौन है चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं। चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के किसान सिमल सोरेन के सबसे बड़े बेटे हैं। चंपई सोरेन ने भी अपने पिता के साथ उनके खेतों में काम किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इस दौरान उनकी कम उम्र में शादी हो गई और उनके चार बेटे और तीन बेटियां हुईं।

झारखंड टाइगर रूप में मिली प्रसिद्धि

जब 90 के दशक में अलग झारखंड राज्य की मांग उठी, तो शिबू सोरेन के साथ चंपई ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और जल्द ही ‘झारखंड टाइगर’ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की। इसके बाद, चंपई सोरेन ने अपनी सरायकेला सीट पर उपचुनाव के माध्यम से एक स्वतंत्र विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गये।

कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं चंपई सोरेन

बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस अवधि के दौरान उनके पास महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। चंपई 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। उसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा और फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चंपई सोरेन मुक्ति मोर्चा सरकार में झारखंड में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन मंत्री बने।

ये भी पढ़ें-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.