India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात हुई बैठक में तय हो गया है कि आजसू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा है कि आजसू को 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मौका मिलेगा। हालांकि, ये सीटें कौन-सी हो सकती हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अगले एक-दो दिनों में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

2019 में भाजपा-आजसू में नहीं हुआ था गठबंधन

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। क्योंकि दोनों के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। तब आजसू ने अकेले 52 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। जिसका नुकसान दोनों पार्टियों को उठाना पड़ा। जिसके चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार बनाई और भाजपा को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ी। साल 2019 के चुनाव से सीख लेते हुए दोनों दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया। जिसका फायदा भी दोनों दलों को मिला। झारखंड में भाजपा ने 13 लोकसभा सीटों पर और आजसू ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। जिसमें से भाजपा ने आठ और आजसू ने एक सीट जीती।

Bihar Floods: ‘4 दिन से बीवी के साथ सोए थे क्या…’, जब सांसद पप्पू यादव ने JE से भयंकर गुस्से में पूछा ऐसा सवाल?

सत्ता वापसी के लिए भाजपा लगा रही पूरी ताकत

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता में है, कांग्रेस और राजद उनकी सहयोगी हैं। ऐसे में भाजपा सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं ने राज्य में बैठकें भी शुरू कर दी हैं। वे लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। भाजपा आदिवासियों की सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है।

इजरायल ने जिस बंकर बस्टर बम का किया इस्तेमाल, कितना खतरनाक है हिजबुल्लाह चीफ को मारने वाला हथियार?