होम / Jharkhand Election: झारखंड में दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Jharkhand Election: झारखंड में दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 15, 2024, 4:26 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Jharkhand Election Date:चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में नामांकन की तिथि 18 अक्टूबर है और अंतिम नामांकन 25 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। नामांकन वापस लेने की तिथि 30 अक्टूबर है। चुनाव दो चरणों में होगा, जिसमें पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

2.6 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।”

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। साल 2019 में झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।चुनाव आयोग की टीम ने कुछ समय पहले झारखंड का दौरा कर चुनाव से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान आयोग ने मतदाताओं के लिए सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे।

झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?

झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है। साल 2019 में राज्य में 5 चरणों में मतदान हुआ था। 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16, राजद को एक, आजसू को दो, झाविमो को तीन और अन्य को चार सीटें मिली थीं।

UP Bypoll: फिर चढ़ेगा UP का सियासी पारा, 10 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव , SP ने 6 प्रत्याशी घोषित किए

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.