India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Next Chief Minister,कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने 136, भाजपा ने 65, जेडीएस ने 19 और अन्य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अब इस बात को लेकर सियासत गर्म हो रही है कि आखिर कर्नाटक की बागडोर किसके हाथों में सौपी जाएगी। बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार इन दो नामों की चर्चाएं तेज हैं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगाया है। आज यानी सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का जन्मदिन है। वे 61 साल के हो गए हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस के आलाकमान के द्वारा बड़ा गिफ्ट यानी कर्नाटक की गद्दी का मालीक बनया जा सकता है।
बेंगलुरु: कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे और अन्य नेताओं ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी। pic.twitter.com/svSOyK7j2z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2023
कर्नाटक में मुख्यमंत्री की दौड़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं। आज यानी सोमवार को उनका जन्मदिन है। वे 61 साल के हो गए हैं। डीके का जन्म 15 मई 1962 को हुआ था। वे कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक बने हैं और कांग्रेस में सबसे कम समय में फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचान बनाई है। इतना ही नहीं, डीके को कर्नाटक में संकटमोचक के तौर पर जाना जाता है। विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस के सबसे अमीरस उम्मीदवार थे। उनकी सीएम को लेकर दावेदारी भी काफी मजबूत है।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री तय करने के लिए पार्टी में चल रही चर्चा के बीच आज नई दिल्ली जाएंगे। वहीं जब कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार से दिल्ली जाने के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है। हम इसे पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। मैंने दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है,मेरा आज जन्मदिन है तो यहां पर पूजा है और मैं मंदिर जाऊंगा।
ये भी पढ़ें – Karnataka Next Chief Minister: सिद्धारमैया बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम? दिल्ली के लिए हुए रवाना !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.