India News(इंडिया न्यूज),Karnal Lok Sabha Seat: हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धि राजा ने पंचकुला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा ने पंचकूला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

वकिस के साथ पहुंचे कोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांशु बुद्धि राजा शुक्रवार को अपने वकील के साथ पंचकूला कोर्ट में पहुंचे और सरेंडर कर दिया। बता दें कि, गुरुवार को हाई कोर्ट ने बुद्धिराजा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़े:- Raebareli Lok Sabha Seat: रायबरेली और कांग्रेस का संबंध, इस सीट से चुनाव लड़ने वाले गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी बने राहुल-Indianews

जानकारी के लिए बता दें कि, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंचकूला की अदालत के फैसले को मान्यता देते हुए गुरुवार को पहले तो दिव्यांशु की याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन उनके वकील ने सरेंडर करने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद इस केस की अगली तारीख सात मई तय की गई है। वहीं खबर ये सामने आ रही है कि, सात मई तक दिव्यांशु को अदालत में सरेंडर करना था। अदालत के इस फैसले से साफ हो गया था कि आने वाले दिनों में दिव्यांशु बुद्धिराजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें चुनाव प्रचार से दूर भी रहना पड़ सकता है।

जानें मामला

वहीं बात इस मामले की करें तो, कांग्रेस उम्मीदवार पर आरोप है कि, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था। दिव्यांशु ने पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में युवाओं से मिलने के लिए मनोहर लाल के काफिले में घुसकर नारेबाजी की थी। उन्हें जेल भेजा गया था।