India News (इंडिया न्यूज), Karnataka:कर्नाटक कैबिनेट ने रामनगर जिले का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया जाएगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसकी घोषणा की है।कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर है। इस बीच, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध किया है।

वे अपने तरीके से नाम बदलते हैं-आचार्य सत्येंद्र दास

कर्नाटक कैबिनेट द्वारा रामनगर जिले का नाम बदलने पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “योगी आदित्यनाथ राम की परंपरा, सनातन की परंपरा के अनुसार नाम बदलते हैं। वे (कर्नाटक सरकार) अपने तरीके से नाम बदलते हैं। उन्हें राम का नाम पसंद नहीं है। ऐसे लोग सनातन विरोधी हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं।”

हम अपना नाम और पहचान क्यों खोएं-उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके. कर्नाटक कैबिनेट द्वारा रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ करने पर शिवकुमार ने कहा, “मैं बेंगलुरु से हूं। यह बेंगलुरु जिला है। हम अपना नाम और पहचान क्यों खोएं? हमें अपने अधिकारों की रक्षा करने का अधिकार है। दुनिया बेंगलुरु की ओर देख रही है। आप इतिहास में देखिए कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बेंगलुरु के बारे में क्या कहा था। मैं उस नाम को नहीं खोना चाहता।”

शहजाद पूनावाला ने सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘कर्नाटक सरकार इस समय मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से जुड़े घोटाले समेत कई घोटालों में उलझी हुई है। लेकिन इसके बाद भी आम लोगों की समस्याओं को सुनने के बजाय वे रामनगर जिले का नाम बदल रहे हैं।