India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात पर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। सभी ने अपनी राय दी…हमें विश्वास है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 20 से अधिक सीटें जीतेंगे। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार ये बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बुलाया गया था।
‘लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर राज्य सरकार ध्रुवीकरण से कैसे निपटेगी’ पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने बताया,”हमने चुनाव के दौरान कहा था कि राज्य में शांति, कानून व्यवस्था होनी चाहिए, लोगों ने हमें वोट दिया। भाजपा के 4 साल के शासन में सभी समुदायों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, विशेषकर अल्पसंख्यकों को। हमने कहा ‘जियो और जीने दो’ और भ्रष्टाचार दूर होना चाहिए। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में सीटें दीं और देश को संदेश दिया। हम उस संदेश को आगे बढ़ाएंगे।”
कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद राज्य के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा, ”यह बैठक केवल लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में थी।”
ये भी पढ़ें – Live-in Relationship: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल में एक पार्टनर नाबालिग है तो रिश्ते को नहीं माना जाएगा वैध