India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka Congress: बता दें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक की। इसे लेकर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के 36 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई…जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस को शानदार जीत मिली, उसके लिए दोनों नेताओं ने उन्हें बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और कुछ अहम फैसले लिए गए।
“हम भाजपा के एजेंडे को जानते हैं”
गौरतलब है कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। सीटों और वोट शेयर के हिसाब से पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने 136 सीटें और 42.9 फीसदी वोट शेयर प्राप्त किया। कर्नाटक के चुनाव परिणामों पर नजर रख रहे स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने दावा किया था कि राज्य में वोट शेयर और सीटों के हिसाब से 34 साल में किसी पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। ऐसे में कर्नाटक में कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं और वो लोकसभा चुनाव में भी वहां से ज्यादा से ज्यादा सिटें निकालने की कोशिश करेगी।