India News (इंडिया न्यूज), Karnataka Rape: देश में दहशतगर्दों की वजह से महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देश के हर कोने से रोज सैकड़ों महिलाओं के साथ बलात्कार की खबरें आ रही है। इस बार कर्नाटक से दुष्कर्म की खबर आ रही है। जहां एक युवक की वजह से दोस्ती जैसे रिश्ते को शर्मसार होना पड़ा है। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि उडुपी जिले में एक महिला का इंस्टाग्राम पर मिले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना शुक्रवार को करकला में हुई, जब आरोपी ने मधुमक्खी पालन स्थल के पास एक सफेद कार में महिला का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गया।
युवक ने किया दोस्ती को शर्मसार
बता दें कि, शिकायत के अनुसार दो अन्य लोग एक अन्य कार में आए और आरोपी को बीयर की बोतलें दीं। आरोपी ने कथित तौर पर बीयर में नशीला पदार्थ मिलाया और महिला को इसे पीने के लिए मजबूर किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने कार के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया। वहीं जब आरोपी महिला को घर छोड़ने गया, तो दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने उसकी कार को रोक लिया। उन्होंने महिला को नशे की हालत में पाया और अधिकारियों को सूचित किया।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सोपोर में एक दहशतगर्द ढेर
पुलिस कर रही जांच
दरअसल, महिला को मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी को उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया और उस पर अपहरण, बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया। महिला के परिवार ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। उडुपी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण ने कहा कि न्यायिक अधिकारी द्वारा महिला का बयान दर्ज किया जाएगा और मेडिकल रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। वहीं आगे की जांच जारी है।
यूक्रेन में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! जानिए बापू की प्रतिमा के पास एसपीजी ने क्या किया?