होम / Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का चांद आपके शहर में कब निकलेगा, इस साल कुछ कम कराएगा इंतजार

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का चांद आपके शहर में कब निकलेगा, इस साल कुछ कम कराएगा इंतजार

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 19, 2024, 6:09 pm IST

India News MP (इंडिया न्यूज़),Karwa Chauth 2024: करवाचौथ के चंद्रमा का शाम होते ही इंतजार शुरु हो जाएगा। चंद्रोदय के समय को सोशल मीडिया द्वारा तो बताया जा रहा है। लेकिन आपके शहर का ही समय हो यह जरूरी नहीं है। इसके लिए करवाचौथ का चंद्रमा आपके शहर में कब उदित होगा, इसकी जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी है।

8 बजकर 17 मिनट से आरंभ होंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारिका ने कहा कि देश के पूर्वी राज्यों में यह सबसे पहले दर्शन देकर उसके लगभग 2 घंटे बाद पश्चिमी शहरों में उदित होगा। अरूणाचल प्रदेश के इटानगर में यह शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर उदित होना शुरु होगा तो पश्चिम में सोमनाथ में चद्रदर्शन के लिए 8 बजकर 43 मिनट तक का इंतजार करना पड़ेगा । इसी प्रकार MP में सिंगरौली में यह 7 बजकर 44 मिनट पर उदित होगा तो पश्चिम के नीमच में इसके दर्शन 8 बजकर 17 मिनट से आरंभ होंगे।

सुविधा से इसके दर्शन कर पाएंगी

आपको बता दें कि सारिका ने कहा कि पंचांग कैलेंडर में किसी खास शहर का चंद्रोदय का समय होता है। लेकिन आपके शहर के लिए यह अलग हो सकता है। चंद्रोदय होना और आपके घर आंगन से चंद्रदर्शन होना 2 अलग-अलग स्थितियां भी हैं। चंद्रोदय का जो समय किसी शहर के लिए बताया जाता है, उस समय चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आना शुरु करता है। इसके लगभग 15 मिनट बाद वह उस उंचाई को प्राप्त करता है, जब आप इसके दर्शन करने की स्थिति में आ पाती हैं। आपके शहर में चंद्रोदय का समय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 मिनट बाद आप सुविधा से दर्शन कर पाएंगी।

इस मुस्लिम देश की 10 चीजें चटखारे लेकर खाते हैं भारतीय लोग, हर डिश देखकर मुंह में आ जाएगा पानी!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.