Khalistan Flag In London: भारत ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा ब्रिटेन में इंडियन हाई कमीशन से झंडा उतारने का करारा जवाब दिया है। भारतीय अधिकारियों ने ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास के सामने से बैरिकेड्स हटा दिए हैं। अधिकारियों की इस कार्रवाई को भारत सरकार के विरोध पर देखा जा रहा है।
ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा को कम करने का फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है, जब लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था और तिरंगे का अपमान किया था। भारत ने इस घटना को लेकर कड़ा एतराज जताया था। हालांकि, दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमिशन से बैरिकेड्स हटाने के पीछे की सही वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
#WATCH | Barricades removed from outside the British High Commission in Delhi. pic.twitter.com/nNiSAKxTb2
— ANI (@ANI) March 22, 2023
भारत ने घटना पर आपत्ति जताते हुए मांग की थी कि इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए और अन पर सख्त कार्रवाई की जाए। भारत ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी की थी। हालांकि, ब्रिटिश अधिकारियों ने भी घटना की निंदा की थी। उन्होंने इसे अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया था।
Also Read