India News (इंडिया न्यूज़ )France Stabbing Attack: फ्रांस के शहर एनेसी में अंधाधुंध चाकूबाज़ी की एक घटना हुई है। इस चाकूबाजी की घटना में छह बच्चों समेत सात ज़ख्मी हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संदिग्ध को पार्क में बेखौफ दौड़ते हुए देखा जा सकता है। एक महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, वह किनारे से भागता है और बच्चे पर कई बार चाकू से हमला करता है।

दो-तीन साल के बच्चों पर हुआ हमला

घायल बच्चों में से दो तीन साल की उम्र के और एक वयस्क पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।वहीं 3 से 5 साल की उम्र वाले कुल 6 बच्चे घायल हुए हैं। तीन साल के इस बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। एनेसी स्विट्जरलैंड की सीमा के करीब फ्रेंच आल्प्स में एक सुंदर शहर है, जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

मौके पर पकड़ा गया हमलावर

बच्चे पार्क में खेल रहे थे। तभी बाउंड्रीवॉल फांदकर एक हमलावर वहां घुसा। उसने बच्चों पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। यहां सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। उसके सामने जो भी आ रहा था, वो उसे मार रहा था। इससे ज्यादा कायरता और क्या हो सकती है कि आप अब बच्चों की जान लेने पर आमादा है। फ्रांस सरकार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से इलाके में इमरजेंसी लगाने को कहा। इसके बाद स्पेशल फोर्सेज अलर्ट पर आ गईं हैं।