होम / 5 May weather: उत्तर भारत में रहेगी धूप तो पूर्वी भारत में बारिश, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

5 May weather: उत्तर भारत में रहेगी धूप तो पूर्वी भारत में बारिश, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 5, 2023, 9:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 5 May weather, दिल्ली:देश के कई हिस्सों में बारिश का मौसम रहेगा उत्तर भारत के राज्यों में धूप खिली रहने की संभावना है। जिसके कारण मौसम में गर्मी देखी जा सकती है मौसम विभाग की मानें तो देश में फिर से जल्द मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। IMD की जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 06 या 07 मई से बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है।

  • दिल्ली में रहेगी गर्मी 
  • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम
  • ज्यादातर जगह बारिश होने की संभावना

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 7.8 के आसपास रहने के साथ पूरे दिन पारा का स्तर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 9.2 की रफ्तार के साथ 316 डिग्री के आसपास चलेगी।

ज्यादातर जगह बारिश संभव

दिल्ली में तापमान शुक्रवार को 26 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 29 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 29 डिग्री सेल्सियस, 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को और गुरुवार को 31 डिग्री सेल्सियस। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.