होम / 7 June Weather: भारत के पश्चिमी तट पर तूफान तो मैदानों में भीषण गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

7 June Weather: भारत के पश्चिमी तट पर तूफान तो मैदानों में भीषण गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 7, 2023, 9:54 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 7 June Weather, दिल्ली: भारत के मौसम विभाग के अनुसार “बिपारजॉय” नाम का तूफान 24 घंटे के भीतर आ सकता है। अरब सागर के ऊपर गहरा दवाब अब तूफान में बदल गया है। गोवा के तट से 900 किलोमीटर पश्चिम से यह दबाव उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान यह उत्तर की तरफ तेजी से बढ़ेगा और तेज होगा। कोंकण (7 June Weather) के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलेगी।

  • उत्तर की तरफ बढ़ रहा तूफान
  • पश्चिमी तटों पर होगी बारिश
  • मैदानों में रहेगी गर्मी

केरल- कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप- मालदीव इलाकों में छह जून और कोंकण- गोवा- महाराष्ट्र तट पर आठ से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। भारत का मानसून का आगमन 8 या 9 जून को हो सकता है।

मैदानों में भीषण गर्मी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजस्थान के जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.