India News (इंडिया न्यूज़), 15 May Weather, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तेज गर्मी बनी रहेगी। हालांकि थोड़ी बारिश हो सकती है लेकिन इसकी संभावना कम है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा वही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 5.87 के आसपास रहेगी। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  • दिल्ली में रहेगी तेज गर्मी
  • पूरे उत्तर भारत में जारी रहेगी गर्मी
  • पूर्वोतर में होगी बारिश

बिहरा की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

पूर्वोतर में बारिश का अर्लट

चक्रवात मोचा की वजह से बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक यहां तेज बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिणी असम में तेज हवाओं से साथ बारिश होगी।

यह भी पढ़े-