India News (इंडिया न्यूज़), 18 May Weather, दिल्ली: बीती रात दिल्ली में बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 8.52 के आसपास रहने के साथ पूरे दिन पारा का स्तर 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  • दिल्ली में मौसम सुहाना
  • यूपी के कई शहरों में बारिश की संभावना
  • पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मौसम बदलने वाला है। बिहार में आज से 21 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई शहरों में बारिश होने के साथ साथ बादल छाए रखेगें। पटना में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वही राजस्थान में भारी गर्मी की संभावना है। बीतें दिन धौलपुर में बिजली गिरनें से दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े-