India News (इंडिया न्यूज़), 28 June Weather, दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के कारण हो रही बारिश को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मानसून ने लगभग पूरे देश को प्रभावित किया है। पूरे गुजरात और दक्षिण- पूर्वी राजस्थान को मानसून ने कवर कर लिया है। जल्द ही मानसून दक्षिण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्से को भी कवर कर लेगा।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश से आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.