India News (इंडिया न्यूज़), 16 May Weather, दिल्ली: नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 7.64 के आसपास रहने के साथ पूरे दिन पारा का स्तर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 5.51 के आसपास रहने के साथ पूरे दिन पारा का स्तर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में आज गर्मी के साथ गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। वही ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर और बोलांगीर जिलों में भारी लू चलनें का अलर्ट है। साथ ही महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों का तापमान 42 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंच चुका है।
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की सी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश की आशंका है। राज्य के नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा , पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.