India News (इंडिया न्यूज), Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस मौत के पीछे कई राज छिपे हैं और सीबीआई इसकी जांच कर रही है। इस बीच, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का आज 8वां दिन है। देश के कई बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। आज दिल्ली के एम्स और दूसरे अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़कों पर मरीजों का इलाज करेंगे।

‘हम अपने मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार’

रेजिडेंट डॉक्टरों ने बयान जारी कर कहा, “हम अपने मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। एम्स के सभी रेजिडेंट और दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट तब तक निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे, जब तक हमें केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के जरिए अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल जाता।”

पद्म अवॉर्ड विजेता डॉक्टरों ने PM मोदी को लिखा पत्र, Kolkata Murder case मामले में रखी 5 मांगें

स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए सुरक्षा की कमी को उजागर करना चाहते हैं

आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “हम देश भर में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए सुरक्षा की कमी को उजागर करना चाहते हैं। हम सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वह स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा के लिए तत्काल केंद्रीय अध्यादेश के लिए हमारी याचिका को स्वीकार करे। प्रदर्शनकारी डॉक्टर न्याय और तत्काल सुधारों की मांग कर रहे हैं, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में सुधार और कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा से स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय कानून का कार्यान्वयन शामिल है।”

क्या था मामला

कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। 9 अगस्त को महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। इस घटना से हड़कंप मच गया। इस मामले में अब तक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

कच्चे तेल की ताजा कीमत जारी, अभी जान लें Petrol-Diesel का लेटेस्ट रेट