होम / Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : September 7, 2023, 10:41 am IST

India news (इंडिया न्यूज़), Krishna Janmashtami:  देश में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मानाया जा रहा है। राधे कृष्ण के मंदिर में भक्तों का ताता सुबह 4 बजे से ही लगा हुआ है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर देश के कई हिस्सों में लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर रहे है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्मअष्टमी की शुभकामनाएं दी है।राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट पर लिखा, “मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं। जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं।”

प्रधानमंभी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीजन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने अपने ट्वीट कर कहा जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण।

देशभर के मंदिरों में पूजा शुरु 

आज पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव  मनाया जा रहा है। देश के सभी मंदिरों में भक्त भगवान मुरलीवाले का दर्शन कर रहे है। रात 12 बजे के आस-आस सभी मंदिरों में भगवान की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। पुराणों में वर्णन मिलता है की भगवान कृष्ण का जन्म 12 बजे रात में हुआ था, जिसके कारण मंदिरों में 12 बजे  विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। पूरेदेश के कई स्थानों पर दही-हांडी का आयोजन किया गया है। वहीं गुरुवार की रात मथुरा के राधे-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का दूध-दही से अभिषेक होगा। इस उत्तम पल को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचने लगे हैं।

यह भी पढ़े

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
iPhone 16 आईफोन 15 से कितना होगा अलग? यहां जानिए
फ्रिजी और दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान, ये सफेद चीज दिलाएगी राहत
ADVERTISEMENT