इंडिया न्यूज, दिल्ली, (Lashkar-E-Taiba And Al Badr) : लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र को पैसा पहुंचाने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद यासीन है। पुलिस ने उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति हवाला के जरिए लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों तक फंड पहुंचाता था।

लोगों को दिखाने के लिए कपड़े का करता है व्यवसाय

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को दिखाने के लिए मीना बाजार में कपड़े का व्यवसाय करता था। वह कपड़े के व्यवसाय के आड़ में दक्षिण अफ्रीका से सूरत और मुंबई में हवाला के जरिए पैसे पहुंचाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कश्मीर के आतंकी संगठनों तक 10 लाख रुपए पहुंचाने की बात कबूली है। इस रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े :आठ मंत्रालयों से सामाजिक एवं न्याय मंत्रालय को 950 करोड़ का फंड ट्रांसफर
ये भी पढ़े : कुछ राज्यों में मानसून फिर सक्रिय, दक्षिण मध्य भारत व पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube