India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Funeral Updates: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को एक घंटे के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार का समय सुबह 11.45 बजे तय किया गया है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने अंतिम संस्कार सुबह 11.45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर कराने का फैसला किया है।
कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार से एक घंटे पहले डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा, जहां सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। फिर इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति जताई है। इसके लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है।
गुरुवार को हुआ था निधन
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर,2024 ) को रात 9:51 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर में कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।