Lata Mangeshkar Career
इंडिया न्यूज, मुंबई:
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने सात दशक के लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने (sung over 30000 songs) गाए हैं। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
निर्देशकों ने काम देने से मना किया फिर भी हार नहीं मानी
लता मंगेशकर को गाने के आलावा और कुछ नहीं आता था इसलिए उन्होंने प्लेबैक सिंगर का काम ढूंढना शुरू किया। कई निर्देशकों ने ये कहकर काम देने से मना कर दिया कि लता की आवाज काफी पतली है, लेकिन लता ने हार नहीं मानी। हालांकि शुरूआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई और अभिनय में उनका मन भी नहीं रमता था। वो तो गाना चाहती थीं गाया भी। ऐसा गाया कि आज भी उनके गाने सुनते हैं को दिल के तार छिड़ जाते हैं।
Also Read : Lata Mangeshkar Melodious Journey खाना पकाने और फोटो खींचने की शौकीन है लता मंगेशकर
368 करोड़ रुपए की मालकिन हैं लता दीदी
बताया जाता है कि लता मंगेशकर की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन अमरीकी डालर के आसपास है। जो कि भारतीय रुपयों में करीब 368 करोड़ रुपए होती हैं। लता दीदी दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित प्रभुकुंज भवन में रहती थीं। लता दी को कारों का बहुत शौक था।
Read Also : Lata Mangeshkar Net Worth Property करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं स्वर कोकिला
1962 में स्वर कोकिला को जहर दे दिया था
बता दें, साल 1962 की बात है जब स्वर कोकिला को जहर दे दिया गया था। उन्होंने अपनी किताब ‘ऐसा कहां से लाऊं’ में इस बात का जिक्र किया है। एक दिन उन्हें सुबह उल्टियां होने लगी। पेट में तेज दर्द, पूरा शरीर ढीला पड़ गया। लेखिका पद्मा सचदेव के अनुसार लता के शरीर से हरे रंग की कोई चीज निकली। इस स्लो प्वॉइजन से वे इतनी कमजोर हो गई थीं कि चल भी नहीं पाती थीं। गाना गाने से उनकी आंतें अकड़ जाती थीं। उन्हें कम से कम तीन महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था। हालांकि वो जहर किसने दिया इसका आज भी पता नहीं लग पाया है।
Also Read : Lata Mangeshkar Passes Away भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन
Connect With Us : Twitter | Facebook