होम / Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने किया राहुल-प्रियंका में विवाद का इशारा, लोकसभा चुनाव का प्रेशर या कोई और माजरा?

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने किया राहुल-प्रियंका में विवाद का इशारा, लोकसभा चुनाव का प्रेशर या कोई और माजरा?

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 17, 2024, 12:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज होने लगी है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरु हो गया है। इसी बीच अब ख़बर यह भी है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अंदर भी विवाद होने शुरु हो गए हैं। साथ ही राजनीतिक दुनिया की सबसे बेहतरीन भाई-बहन जोड़ी के बीच भी खटपट होने की ख़बर है। जी हां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच भी तकरारें की ख़बर है। पार्टी के अंदर से आवाजें निकलकर सामने आने लगी है। इस बात का इशारा प्रमोद कृष्णम ने दिया है।

आचार्य कृष्णम ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरु की गई भारत न्याय यात्रा पर भगवान कृपा करें। गांधी परिवार भगवान राम का विरोधी नहीं हैं। पार्टी पर अब केवल कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। ये लोग प्रियंका गांधी को दर किनार कर रहे हैं। साथ ही पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम ने इंडि गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में शामिल कुछ पार्टियां बीजेपी पर नहीं बल्कि गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा करने में जुटी है। उन्होंने कांग्रेस के 55 साल के साथी मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने पर दुख जताया।

राहुल-प्रियंका गांधी के रिश्ते में खटास?

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रिश्ते में खटास के बारे में भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि मणिपुर में कांग्रेस के प्रभावशाली लोग पहुंचे, लेकिन प्रियंका नहीं पहुंच पाई। हालांकि राहुल और प्रियंका गांधी के बीच प्यार भरा वीडियो राहुल गांधी द्वारा अकसर डाला जाता रहा है। Lok Sabha Election 2024 में अब महज कुछ महीनों का समय बचा है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.