होम / Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: NDA 400 के पार या कम…चौंकाने वाले हैं लोकसभा चुनाव के ओपिनियन पोल-Indianews

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: NDA 400 के पार या कम…चौंकाने वाले हैं लोकसभा चुनाव के ओपिनियन पोल-Indianews

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : April 14, 2024, 11:47 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होगा। चुनाव 7 चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 13 मार्च को होंगे, जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम चुनाव 19 अप्रैल को होंगे, और ओडिशा चुनाव 13 मई को होंगे।

पिछले साल BJP ने 303 सीटों से चुनाव जीता

पिछले साल हुए चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों से चुनाव जीता था, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें हासिल हुई थीं. लोकसभा चुनाव विपक्ष पार्टियों के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि वे इस साल बीजेपी से मुकाबला करना चाहती हैं।

Rishabh Pant ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों हासिल किया यह मुकाम

7 चरणों में होगा चुनाव

पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को, चौथे चरण का 7 मई को, 5वें चरण का 20 मई को और छठे चरण का मतदान होगा 25 मई को और 7वां चरण 1 जून को होगा।

ओप‍िन‍ियन पोल में खुलासा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले India News ने जनता से सियासी मिजाज को जानने के ल‍िए अब तक का सबसे बड़ा ओप‍िन‍ियन पोल क‍िया है। जिसमें चौकाने वाले नतीजें सामने आएं हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त दिखने को मिल रही है।। चुनाव से पहले इंडिया न्यूज ने ओपिनियन पोल का सटीक विश्लेषण किया गया है। कुल 308 लोकसभा सीटो पर सर्वे किया है। जिनमें से 249 सीट NDA (BJP-221)  को मिला है। वहीं INDI गठबंधन को 28 सीट मिली हैं। जबकि अन्य को 31 सीट मिला है।

जम्मू कश्मीर में BJP को 2 सीट

सर्वे में जम्मू कश्मीर में बीजेपी को 2 सीट मिलने की सम्भावना है। वहीं जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)  को 3 सीट मिल सकती है। वहीं लद्दाख में बीजेपी को 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में BJP का जलवा

दिल्ली की बात करें तो यहां बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। दिल्ली के कुल सात सीटों पर 6 में बीजेपी का कब्जा दिख रहा है। वहीं 1 सीट आप को मिलते हुए दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में इन पार्टियों का पत्ता साफ

उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा हि हाल है। जहां बीजेपी को 73 सीटे जाती दिख रही हैं। वहीं आरएलडी को 2 और अपना दल (AD) को 2 सीट जाता हुआ दिख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी (SP) को 3 सीट मिल रहा है। जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (BSP)  का पत्ता साफ होता हुआ दिख रहा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हाल खस्ता

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी की तरफ 28 सीटे जा रही हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 10 सीट हासिल हो सकता है। जबकि कांग्रेस को यहां भी 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का खेला

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहा भी बीजेपी खेला करते हुए दिख रहा है। बीजेपी को यहां 22 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि टीएमसी को 19 सीटे हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस यहां भी पिछड़ते हुए दिख रही है। उसे यहां 1 सीट मिल सकती है।

हरियाणा और उत्तराखंड में बीजेपी की जीत

हरियाणा में जहां भाजपा को 8 सीटे जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां बीजेपी का पूरा माहौल दिख रहा है। उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी की तरफ जाते हुए दिख रही है। जबकि कांग्रेस का पत्ता यहां भी साफ होते हुए दिख रहा है।

ओडिशा में BJP की हुंकार

ओडिशा में BJP को जहां 14 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं बिजू जनता दल (BJD) को 7 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां भी कांग्रेस का पत्ता यहां भी साफ होते हुए दिख रहा है। वहीं अंडमान को सीट को भी BJP अपने नाम करते दिख रही है। और कांग्रेस यहां भी शुन्य पर विराजमानहोने के लिए तैयार दिख रहा है।

संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन से टक्कर ले रहा खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

झारखंड में जहां बीजेपी को 12 सीट

झारखंड में जहां बीजेपी को 12 सीटे मिलती दिख रही हैं। वहीं JMM और AJSU को 1-1 सीट मिल सकती है। जबकि कांग्रेस यहां भी खाली हाथ दिख रही है। असम में बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं असम गण परिषद (AGP) को 2 सीट मिल सकती है। जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को असम में 1-1 सीट मिल सकती है।

मिजोरम और सिक्किम में बीजेपी का पत्ता साफ

मिजोरम में बीजेपी और कांग्रेस का पत्ता साफ होते हुए दिख रहा है। वही ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 1 सीट मिलता हुआ दिख रहा है। सिक्किम में भी बीजेपी और कांग्रेस का पत्ता साफ होते हुए दिख रहा है। जबकी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को 1 सीट मिलती हुई दिख रही है।

Rishabh Pant ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों हासिल किया यह मुकाम

त्रिपुरा में बीजेपी की जीत

मणिपुर में कांग्रेस और NPF को 1-1 सीट मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं मेंघालया में कांग्रेस और NPP को 1-1 सीट मिल सकती है। नगालैंड में NDPP को 1 सीट जाता हुआ दिख रहा है। जबकि त्रिपुरा में बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

बिहार में इस पार्टी का बोलबाला

बिहार में भी बीजेपी बाजी मारते हुए दिख रही है। यहां इसे 17 सीटे हासिल हो सकती हैं। जबकि जेडीयू को 11 मिल सकती है। वहीं LJP  को 5 सीटें मिलती हुई दिख रही है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट पर जीत मिल सकती है। बिहार में कांग्रेस को 2 ,राजद को 3 और अन्य को 1 सीट पर जीत मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश बीजेपी मार सकती है बाजी

अरूणाचल में बीजेपी- को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा यहां भी साफ होते हुए दिख रहा है।वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 4 सीट पर जीत मिल सकती है। जबकि कांग्रेस का यहां भी खाता नहीं खुलने की आशंका है।

पंजाब में कांग्रेस को मिले 5 सीट

जबकि पंजाब में बीजेपी को 4 सीट और कांग्रेस को 5 सीट मिलते हुए नजर आ रही है। जबकि आप और एसएडी को 2-2 सीट पर जीत मिल सकती है। वहीं चंडीगढ़ में बीजेपी को 1 सीट पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस का पलड़ा यहां भी खाली रहने की पूरी आशंका है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Prajwal Revanna Case: सेक्स टेप कांड आरोपों पर प्रज्वल रेवन्ना का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा-Indianews
Anushka Sharma ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की शेयर, महीनों तक बेबी बंप छुपाने का किया खुलासा -Indianews
ग्लोबल वार्मिंग का इंडोनेशिया ने निकाला जबरदस्त तोड़, कुछ महीने बाद दुनिया देगी मिसाल
Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या?
Dalvir Singh Goldy Joins AAP: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दलवीर सिंह गोल्डी ने थामा AAP का दामन-Indianews
Sussanne Khan ने बेटे ऋदान रोशन के 16वें जन्मदिन पर बरसाया प्यार, राकेश रोशन ने भी शेयर की प्यारी तस्वीर -Indianews
Rupali Ganguly: वेट्रेस से बनी कलाकार अब राजनीतिक दुनिया में रखा कदम, जानें रूपाली गांगुली का कैसा रहा अबतक सफर
ADVERTISEMENT