India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासी गर्माहट बरकरार है। वहीं पंजाब में भाजपा को लेकर लगातार चल रहे गठबंधन की अटकलों के बीच भाजपा ने ये बात साफ कर दी है कि, पंजाब में भाजपा पंजाब की कुल 13 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने वाली है। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ​स्थिति साफ कर दी है। जहां पंजाब में भाजपा लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

ये भी पढ़े:-Top News चीन की नई चाल, अरुणाचल प्रदेश पर महीने में चौथी बार ठोका दावा; भारत पर लगाए ये आरोप

सुनील जाखड़ ने दी जानकारी

इस मामले में अटकलों को साफ करते हुए भाजपा के पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है। जहां जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। बता दें कि, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट करके दी जानकारी।

ये भी पढ़े:-Top News चीन की नई चाल, अरुणाचल प्रदेश पर महीने में चौथी बार ठोका दावा; भारत पर लगाए ये आरोप

गठबंधन का इंतजार कर रहे थे लोग

जानकारी के लिए बता दें कि, ऐसा माना जा रहा है कि, पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।

ये भी पढ़े:-Top News चीन की नई चाल, अरुणाचल प्रदेश पर महीने में चौथी बार ठोका दावा; भारत पर लगाए ये आरोप

इस कारण टूटा था भाजपा-​शिअद का गठबंधन

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में किसान संघर्ष के बाद शिअद और भाजपा ने अपनी राहें अलग-अलग कर ली थीं। जहां 2022 के विधानसभा चुनाव भाजपा व शिअद ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले अटकलें लगाई जा रही है कि शिअद व भाजपा का गठबंधन होगा।