India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस बीच पंजाब से कांग्रेस के लिए बड़ी कहबर आ रही है। जहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चुन्नी ने जालंधर सीट से बाजी मार ली है। चरणजीत सिंह चुन्नी को 3 लाख 90 हजार 53 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 वोटों से हराया। जिनको 2 लाख 14 हजार 60 वोट मिले। चरणजीत सिंह चन्नी का मुकाबला बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू, शिरोमणि अकाली दल के मोहिंदर सिंह केपी, बीएसपी के बलविंदर कुमार और आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू हैं।
कांग्रेस का रहा है दबदबा
बता दें कि जालंधर आरक्षित सीट है और यहां साल 1999 से 2019 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। जालंधर सीट पर अंतिम चरण के तहत 1 जून को मतदान हुआ था। इस सीट पर 59.70 फीसदी वोट पड़े थे। पिछले चुनाव के मुकाबले यहां कम वोटिंग हुई है। वहीं साल 2019 के चुनाव में जालंधर सीट पर 63.04 फीसदी वोटिंग हुई थी। कांग्रेस ने पांच साल के अंतराल के बाद जालंधर में वापसी की है।
मंत्री से लेकर सीएम पद तक की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
बता दें कि, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें सीएम के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। वह अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वह पंजाब के सीएम बनने वाले पहले दलित नेता हैं। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मकरौना कलां गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने जालंधर से एमबीए की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2002 में खरड़ के नगर पार्षद के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
Lok Sabha Election 2024: क्या सच होगी इनकी भविष्यवाणी, मोदी की जगह कोई और बनेगा पीएम -Indianews