India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने  के बाद 10 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। इन बीच खबर आ रही है कि, एकनाथ शिंदे ने अचानक पलटवार करते हुए आगामी महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। शिंदे 5 दिसंबर को मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह में फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ शपथ लेंगे। शिंदे के रुख में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। 

मंगलवार शाम तक हो जाएगा स्पष्ट

शिवसेना प्रमुख, जिन्होंने दो साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व किया। कथित तौर पर फडणवीस के तहत उपमुख्यमंत्री की भूमिका स्वीकार करने के लिए अनिच्छुक थे। शपथ ग्रहण के बाद महायुति गठबंधन के तीन सहयोगियों भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच कैबिनेट पदों और विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है। इस घटनाक्रम के बाद,  वसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महायुति गठबंधन में सब कुछ ठीक है और शपथ ग्रहण समारोह योजना के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि शिंदे सरकार का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की के प्यार में मचाया कत्लेआम, दो भाइयों का किया बेरहमी से हत्या, मामला जान खौल जाएगा हिंदुओं का खून

शिंदे कैबिनेट विभागों को देंगे अंतिम रूप

ये बताया जा रहा है कि, महायुति गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच कैबिनेट मंत्रियों को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों ने बताया कि लगातार बुखार के कारण ठाणे के एक अस्पताल में मेडिकल जांच कराने वाले शिंदे आने वाले दिनों में कैबिनेट विभागों को अंतिम रूप देने पर चर्चा का नेतृत्व करेंगे। अस्पताल से बाहर आने के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा, “बढ़िया है”। इस बीच, भाजपा विधायक दल बुधवार को सुबह 10 बजे अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेगा। इस बैठक के बाद भगवा पार्टी द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

5 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण

भाजपा ने पुष्टि की है कि, नए मुख्यमंत्री को 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, समारोह की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

Look Back 2024: इन 9 फिल्मों ने इस साल कमाया रिकॉर्डतोड़ पैसा, आखिरी वाली की कमाई सुनकर फटी रह जाएंगी आखें