Maharashtra Politics
India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra Politics: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी पारा बढ़ गया है। शिवसेना (उद्धव गुट) ने आगामी चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। मुंबई में आयोजित इस बैठक में उन्होंने भाजपा को चोर कंपनी कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती भी दे डाली।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (उद्धव गुट) और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान बढ़ती जा रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब या तो महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस रहेंगे या फिर हम रहेंगे। उन्होंने अपने नेताओं से कहा कि अगर वे उस खेमे में जाना चाहते हैं तो अभी चले जाएं। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को कड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके बाद चुनौती देने वाला कोई नहीं बचेगा।
India-China Relation: LAC का सम्मान जरूरी…, भारत-चीन वार्ता के बाद विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
उन्होंने शिवसेना नेताओं को तलवार बताते हुए कहा कि मुंबई की तबाही पर वह चुप नहीं रह सकते। उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और मुंबई को इन लोगों के हाथों में न जाने दें। यह मुंबई के अस्तित्व की लड़ाई है।
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे कुछ मराठा कार्यकर्ता सोमवार (29 जुलाई) को शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास मातोश्री पर मिलने गए थे। लेकिन वे उद्धव ठाकरे से नहीं मिल पाए। इसलिए इन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मातोश्री तक मार्च निकाला। जिसके बाद उद्धव ठाकरे और मराठा कार्यकर्ताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने मराठा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मैं अपनी पार्टी के सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भेजूंगा। ताकि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और मराठा आरक्षण के मुद्दे को सुलझाए।
UP में बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें! अनुप्रिया पटेल ने इस मुद्दे पर दिया विपक्ष का साथ
India News (इंडिया न्यूज़), IPS transfer in UP: नए साल से ठीक पहले योगी सरकार…
वाल्मीकिनगर से होगी शुरुआत India News (इंडिया न्यूज),Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को धरातल…
India News (इंडिया न्यूज),Health And Fitness:स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी है संतुलित आहार लेना,…
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के शहर कजान की एक इमारत पर बड़ा ड्रोन…
India News (इंडिया न्यूज),Syria: सीरिया में तख्तापलट के बाद पूरी दुनिया इस बात को लेकर…
India News (इंडिया न्यूज़),Lalu Prasad Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रोहतास जिले के दावत…