Tank-like structure found near Makai Gate monument in Aurangabad
India News (इंडिया न्यूज़), Maharashtra: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसमे सदियों पुराने मकाई (मक्का) गेट के पास टैंक जैसी संरचना मिली है। इसकी जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने देते हुए बताया कि, टैंक जैसी संरचना मिलने के बाद (Maharashtra) राज्य पुरातत्व विभाग ऐसी संरचनाओं को ढुढ़ने के लिए खुदाई करने के लिए प्रेरित हुआ। मकाई गेट का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल काल के दौरान हुआ था। खाम नदी के तट पर यह गेट औरंगाबाद शहर के चारों ओर निर्मित किलेबंदी का हिस्सा है।
बता दें कि, राज्य पुरातत्व कार्यालय के सहायक निदेशक अमोल गोटे ने बताया कि, मकाई गेट के दो मंजिला स्मारक को हाल ही के कुछ दिनों में आंशिक रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि, स्मारक की चौहद्दी को सुरक्षित करने के लिए साफ की गई भूमि पर निर्माण कार्य को शुरू किया गया था। जब स्मारक के पास से मलबा को हटाया जा रहा था तो हमें एक समकालीन टैंक जैसी संरचना प्राप्त हुई। आगे वह कहते हैं कि, हमारी योजना मलबे को हटाकर स्मारक की वास्तविक मंजिल तक पहुंचने की है। हमें स्मारक के आस-पास और भी संरचनाएं मिलने की उम्मीद है।
इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि, उन्हें उम्मीद है की बाकी अतिक्रमण भी हटा दिया जाएगा। खाम नदी के पूर्व और पश्चिम किनारों को जोड़ने वाला पुल मकाई गेट से शुरू हो जाता है। गोटे आगे कहते हैं कि, वर्तमान में मकाई गेट के आधार क्षेत्र में नमी है। हम इसकी गिरावट को रोकने के लिए नमी को कम करने की योजना को बनाने में लगे हैं।
ये भी पढ़े-
India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: बीती रात, डुमरांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल…
वीडियो में कुछ दूरी पर एक स्पीड बोट चक्कर लगाती हुई दिखाई दे रही है।…
India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव…
India News (इंडिया न्यूज),J&K:दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को मुठभेड़ में पांच आतंकवादी…
Today Rashifal of 19 December 2024: 19 दिसंबर 2024 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…