Mahavir Jayanti 2023: हर साल के चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह आज यानि 04 अप्रैल को है। जैन समाज में यह त्योहार बहुत शुभ माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि महावीर ने 30 साल की उम्र में ही महलों का सुख त्याग कर जीवन को समझने के लिए जंगल निकल गए थे।

सुख त्याग, जंगल चले गए थे महावीर

बता दें महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। इनका जन्म बिहार के कुंडग्राम में हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इन्होंने 30 वर्ष की आयु में ही महलों का सुख त्याग दिए थे और जीवन को समझने के लिए जंगल निकल गए थे। महावीर को ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। ऐसे में चलिए जानते हैं महावीर के जीवन के उपदेश।

जानें महावीर जी के जीवन मंत्र

  • खुद के विचारों पर विजय प्राप्त कर लो। यह हजारों शत्रुओं पर विजय पाने के बराबर है।
  • आनंद अपने अंदर प्राप्त करने की कोशिश करें। बाहर ढूंढने से बेहतर है, हर एक से प्रेम करो, घृणा करने से बचिए।
  • सही दिशा में काम करके आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यही तरीका है देवताओं को पाने का।
  • भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्ति के लिए पांच नियम बताए हैं, जो इस प्रकार हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह।

इस दिन निकाली जाती शोभा यात्रा

मालूम हो महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग प्रभात फेरी, अनुष्ठान और शोभा यात्रा निकालते हैं।

ये भी पढ़ें: घर में बरकत लाने के लिए तुलसी से करें ये उपाय, ऐसे करें देखभाल