India News (इंडिया न्यूज),Vrindavan saint premanand mahara:कृष्ण नगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा के दौरान बाल-बाल बच गए। उनके यात्रा मार्ग पर लगाए गए टेंट का ट्रस (लोहे का ढांचा) हिलकर गिरने लगा। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय प्रेमानंद महाराज वहां से गुजर रहे थे। यह सब देखकर महाराज के साथ मौजूद लोगों और पुलिस ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण ट्रस गिरने लगा।
जानकारी के अनुसार इस समय वृंदावन में श्री हरिवंश महाप्रभु का हितोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते कार्यक्रम की तैयारी के लिए वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर यह ढांचा लगाया गया था। इसी मार्ग से प्रेमानंद महाराज गुजरते हैं। जब महाराज आश्रम से अपने निवास की ओर जा रहे थे, तो यह ढांचा हिलने लगा, जिससे ऐसा लगा कि यह गिरने वाला है। लेकिन, गनीमत रही कि कोई हादसा टल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Vrindavan saint premanand maharaj
पदयात्रा के दौरान हुआ हादसा घटना बुधवार सुबह की है। प्रेमानंद महाराज हमेशा की तरह पदयात्रा के लिए अपने निर्धारित मार्ग पर निकल पड़े। वे अपने आश्रम की ओर चले गए। लौटते समय जब प्रेमानंद महाराज अपने निवास की ओर जा रहे थे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जब महाराज आश्रम से कुछ दूर पहुंचे तो वहां बना लोहे का ट्रस जो सजावट के लिए इस्तेमाल होता है, अचानक हिलने लगा और गिरता हुआ दिखाई दिया।
हादसा होते होते बचा
मैं कई हिन्दूओं को जानता हूँ , जो कि अपने नौकरी कारोबार में व्यस्त रहते हैं , खाली समय दोपहर तक सोते हैं ,ऐसे लोग अपनी असली या जबरन ओढ़ी हुई व्यस्तता के चलते कभी भी बीबी बच्चों या मम्मी पापा के साथ बैठ कर भोजन या बातचीत नहीं करते, घर के पूजा के आले में… pic.twitter.com/LJ8AVwS2SX
— Girdhari Lal Goyal (@Girdharilalgoyl) May 8, 2025
प्रेमानंद महाराज के लोगों ने जब यह देखा तो उन्हें सूचना दी। उन्होंने तुरंत प्रेमानंद महाराज को ढका और उन्हें सुरक्षित किया, जिसे वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। महाराज इससे बचकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब यह घटना हुई तो एक पल के लिए भक्त भी घबरा गए। लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के करोड़ों अनुयायी हैं, जिसमें प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया का महाराज भी कहा जाता है।