होम / Malaria Vaccine Approved : दुनिया को मिला मलेरिया का टीका WHO ने दी मंजूरी दी

Malaria Vaccine Approved : दुनिया को मिला मलेरिया का टीका WHO ने दी मंजूरी दी

India News Editor • LAST UPDATED : October 7, 2021, 8:24 am IST

Malaria Vaccine Approved WHO approved malaria vaccine to the world

इंडिया न्यूज, वॉशिंगटन
Malaria Vaccine Approved :  विश्व में मलेरिया के पहले टीके RTS,S/AS01 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंजूरी दे दी गई है। मलेरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अफ्रीकी है जहां से इसकी शुरुआत होगी। वहीं देशों की सरकारें अब तय करेंगी कि वे मलेरिया को कंट्रोल करने के उपायों में इस वैक्सीन को शामिल करेंगी या नहीं। वहीं डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मलेरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के लिए यह वैक्सीन एक बड़ी उम्मीद लेकर आई है।

5 साल तक के बच्चों के लिए बीमारी का खतरा अधिक

5 साल तक के बच्चों को मलेरिया का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। हर दो मिनट में एक बच्चे की मलेरिया से मौत हो जाती है। 2019 में दुनियाभर में मलेरिया से 4.09 लाख मौतें हुई थीं, इनमें 67% यानी 2.74 वे बच्चे थे, जिनकी उम्र 5 साल से कम थी। भारत में 2019 में मलेरिया के 3,38,494 केस आए थे और 77 लोगों की मौत हुई थी।

Also Read : Covid-19 : भारत में 24 घंटे में 22,431 नए केस

किन देशों में हुआ वैक्सीन का ट्रायल

मलेरिया की वैक्सीन का इस्तेमाल 2019 में घाना, केन्या और मालावी में पायलट प्रोग्राम के तौर पर शुरू किया गया था। इसके तहत 23 लाख बच्चों को वैक्सीन दी गई थी, इसके नतीजों के आधार पर ही WHO ने वैक्सीन को मंजूरी दी है।

क्या हैं मलेरिया के लक्षण?

1- थकान।
2- ठंड लगना।
3- गले में खराश।
4- पसीना आनाअ
5- सिरदर्द।
6- एनिमिया बेचैनी।
7- उल्टी आना।
8- खूनी दस्त।
9- तेज बुखार।

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.