India News (इंडिया न्यूज), Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश को आकर्षित करने के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन की यात्रा पर जा सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि, केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की यात्रा को मंजूरी दे दी है। यह यात्रा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

13 सितंबर को ममता दुबई के लिए होंगी रवाना

ममता बनर्जी के विदेश यात्रा को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि, ममता बनर्जी संभवत: 13 सितंबर को दुबई के लिए रवाना होंगी और फिर उसके बाद स्पेन का दौरा करेंगी। उनकी यात्रा 23 सितंबर तक रह सकती है। मुख्यमंत्री के दोनों देशों के उद्योगपतियों और दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात करने की उम्मीद जताई जा रही है। साल 2021 में, केंद्र सरकार ने ममता को विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी।

यह भी पढ़े-

SHARE