होम / Manipur Assembly Election 2022 Result : मणिपुर में बीजेपी को पहली बार बहुमत, कांग्रेस 5 सीटों पर सिमटी

Manipur Assembly Election 2022 Result : मणिपुर में बीजेपी को पहली बार बहुमत, कांग्रेस 5 सीटों पर सिमटी

Vir Singh • LAST UPDATED : March 11, 2022, 11:43 am IST

Manipur Assembly Election 2022 Result

इंडिया न्यूज, इंफाल:

Manipur Assembly Election 2022 Result  पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में बीजेपी (BJP) ने विधानसभा चुनाव में पहली बार बहुमत हासिल कर इस बार इतिहास रच दिया। राज्य में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और इनमें से बीजेपी ने 32 सीटें जीती हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने में सफल हुई हो। यह लक्ष्य हासिल कर भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस सिर्फ पांच सीटों तक सिमटकर रह गई।

विपक्षी पार्टी का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। राज्य में एनपीपी ने सात और बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने छह सीटें जीती हैं। नगा पीपुल्स फ्रंट को पांच सीटें मिली। कूकी पीपुल्स अलायंस ने दो सीटें जीती हैं। वहीं तीन पर निर्दलीय अपना कब्जा करने में कामयाब रहे।

2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी बनकर उभरी थी

कांग्रेस मणिपुर में पिछले चुनाव में सबसे बड़ी बनकर सामने आई थी। इससे पहले राज्य में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त की थी। हालांकि पार्टी के ओ इबोबी सिंह ने थौबल सीट पर जीत हासिल कर ली है। इबोबी राज्य के तीन बार सीएम रह चुके हैं।

जानिए राज्य की कमान मिलने में बीजेपी के काम क्या आया

Manipur Assembly Election 2022 Result

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी का पहला टर्म डबल इंजन की सरकार रहा जिससे उसे जीत दर्ज करने में मदद मिली। राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी के सत्तासीन होने के लाभों को दिखाने के लिए पार्टी ने सत्ता और संसाधनों की इस टर्म का यूज किया। इससे राष्ट्रीय व राज्य सरकार में समन्वय और विकास कार्यों में तेजी का बेहतर संदेश गया।इसी के साथ शांति व समझौते की राजनीति और टारगेटेड स्टेट स्कीम ने भी उसे लाभ पहुंचाया।

Manipur Assembly Election 2022 Result

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT