Manipur Assembly Elections 2022

इंडिया न्यूज, इंफाल:

Manipur Assembly Elections 2022 मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Elections) के पहले चरण का आज मतदान है और इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह वोटिंग शुरू हो गई। पहले चरण में राज्य की पांच जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कुल 173 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी हैं। 173 प्रत्याशियों में 39 का आपराधिक इतिहास है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। मतदान शाम शाम चार बजे तक चलेगा। प्रदेश में 60 विधानसभा सीटें हैं। दो चरणों में मतदान होना है।  22 सीटों पर दूसरे चरण के लिए पांच मार्च को वोटिंग होगी।

जानिए पहले चरण में कौन पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही 

जनता दल यूनाइटेड ने इन चुनावों 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री बौर भाजपा के प्रत्याशी बीरेन सिंह ने राजधानी इम्फाल के श्रीवन हाई स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस बार 75 फीसदी लोग मुझे और भाजपा को वोट देंगे। सीएम ने कहा, पहले चरण में कम से कम 30 सीटों पर बीजेपी की जीत की उम्मीद है।

कुल 12,09,439 मतदाता करेंगे वोट

पहले चरण में कुल 12,09,439 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6,28,657 महिलाएं 5,80,607 पुरुष और 175 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने यह जानकादी दी है। उनके अनुसार फर्स्ट फेज के लिए 1,721 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।  बीजेपी ने पिछली बार मणिपुर में लोक जनशक्ति पाटी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और नागा पीपुल्स फ्रंट के समर्थन से सरकार बनाई थी।

Also Read : UP Fifth Phase Assembly Elections : 61 सीटों पर मतदान आज, सुबह सात बजे से वोट पड़ना शुरू

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube