India News (इंडिया न्यूज़),Manipur violence: मणिपुर (Manipur) में हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में एक और घटना सामने आई है। ऐसे में सरकार पर विपक्ष हमलवार होती दिख रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का कहना है कि मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। राज्य के केंद्रीय मंत्री का भी घर जलाया गया है। इससे हालात और ख़राब होंगे। विधेश जाने से पहले प्रधानमंत्री मणिपुर जाएं और वहां के माहौल को शांत करवाएं।
भाजपा कार्यालय को घेरा
बता दें इंफाल में रातभर भारी भीड़ और सुरक्षा बलों की भिड़ंत हुई है। इस घटना में दो नागरिक घायल हुए हैं। भीड़ ने भाजपा कार्यालय को घेर लिया, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी क्योंकि सेना यहां भी भीड़ को काबू करने में कामयाब रही। इसी तरह, रात में इंफाल में पोरमपेट के पास भाजपा (महिला विंग) की अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने युवकों को खदेड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में भीड़ ने शुक्रवार को इंफाल शहर के बीचो-बीच सड़कों को जाम कर दिया था और संपत्तियों को आग के हवाले किया था।
केंद्रीय मंत्री रंजन सिंह के घर पर हमला
केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर भी हमला किया गया था और गुरुवार रात को इसे जलाने का प्रयास किया गया था। एक रिटायर्ड आदिवासी IAS अधिकारी के शाही महल के पास एक गोदाम शुक्रवार को पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गोदाम में आग लगाने के बाद शुक्रवार शाम भीड़ आरएएफ कर्मियों से भिड़ गई। अधिकारियों ने कहा कि समूह ने वांगखेई, पोरोमपत और थंगापत इलाकों में सड़कों के बीच में टायर, लॉग और कचरा भी जलाया गया, जिससे मणिपुर की राजधानी शहर में यातायात प्रभावित हुआ है।