India News(इंडिया न्यूज),Aaj ka mausam: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्म दिनों का सिलसिला जारी रह सकता है। इसी क्रम में गुरुवार को फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में गर्म दिन की चेतावनी जारी की गई है।
- तेज हवा चलने की संभावना
- कल मौसम साफ रहने की संभावना
तेज हवा चलने की संभावना
27 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर गर्म दिन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र जिलों में गर्म दिन की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, रायबरेली और उसके आसपास के इलाकों में गर्म दिन का अलर्ट जारी किया गया है।
कल मौसम साफ रहने की संभावना
28 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर गर्म दिन का अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 30 मार्च, 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18℃ और अधिकतम तापमान 39.2℃ दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 20.8℃ झांसी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.6℃ प्रयागराज में दर्ज किया गया।