India news(इंडिया न्यूज़), Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 104वां एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतिक है। चंद्रयान की सफलता बहुत ही बड़ी सफलता है, हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। इस सफलता ने बता दिया कि सफलता के कुछ सुरज चांद पर भी उगते है। चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है।
चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहारण
प्रधानमंत्री ने मन की बात के संबोधन में कहा, चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहारण हैं। इस मिशन को पूरा करने में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात के संबोधन में चंद्रयान की सफलता का ज्रिक करते हुए अपनी कविता भी पढ़ी
आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले
अभी तो सूरज उगा है
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है
पीएम मोदी बोले- जी-20 के लिए भारत तैयार
पीएम ने मन की बात में जी-20 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा भारत दुनिया के सामने साक्षी बनने जा रहा है। अगले महिने होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। जी-20 के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ी भागीदारी होगी। बता दें कि अगले महीने जी-20 सम्मेलन भारत में होने जा रहा है।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की सफलता का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में वल्ड यूविवर्सिटी गेम्स की सफलता का जिक्र किया। इस बार भारत ने इस गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। पीएम ने कहा कि इस दौरान हमारे खिलाड़ियो ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे। उन्होंने कहा, 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए है। उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है।
यह भी पढ़े: