होम / Modi in Himachal: दिवाली के त्योहार पर पीएम ने भरी हुंकार, देश के दुशमन को किया खबरदार

Modi in Himachal: दिवाली के त्योहार पर पीएम ने भरी हुंकार, देश के दुशमन को किया खबरदार

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 12, 2023, 3:46 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Modi in Himachal: देश भर में दिवाली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की भाती इस साल भी अपनी दिवाली देश जवानों के साथ मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव रहा है। आगे उन्होंने कहा कि ‘…संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए ओर आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है।’

  • वो सारे स्थान मंदिर के बराबर, जहां भारतीय सेना तैनात
  • देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार

भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों का साल

इस दौरान देश के जवानों को हौसला देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जवान हर चुनौती से लड़ते हैं। पूरे देश पर तब तक आंच नहीं आ सकता जब तक यहां की सीमाओं पर हिमालय की तरह अडिग मेरे जाबांज साथी खड़े हैं। उन्होंने जवानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी सेवाओं के कारण भारत की भूमि सुरक्षित है। साथ ही समृद्ध के मार्ग पर प्रशस्त है।

पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच का कालखंड भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान चंद्रमा पर अपना चंद्रयान अपना विमान उतारा, हमने आदित्य एल 1 लॉन्च किया। इसी एक साल में बॉर्डर इलाकों में वाइब्रेंट विलेज की शुरूआत की गई। खेल के मैदान में भी हम परचम लगरा रहे हैं। भारत के इन सारी उपलब्धियों का श्रेय आपको भी जाता है।

देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार

वहीं पीएम मोदी ने जवानों के शौर्य की तारीफ करते कहा कि मेरे लिए वो सारे स्थान मंदिर के बराबर हैं जहां मेरे भारतीय सेना तैनात हैं। जहां आप सब होंगे वहीं मेरा त्योहार होगा। हर त्योहार में सबको अपने परिवार की याद आती है। इसके बाद भी आप सबके चेहरे की मुस्कान उदासी को दिखने नहीं दे रही है। आप सब में उत्साह साफ दिख रहा है। आप सब उत्साह और ऊर्जा से भरे हैं। क्योंकि आप सबको यह बात अच्छे से पता है देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार हैं। देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है।

संकल्प, संसाधन और हथियार भी हमारे

इसके साथ ही पीएम मोदी ने जवानों के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि ‘अब संकल्प भी हमारे होंगे, संसाधन भी हमारे होंगे अब हौंसले भी हमारे होंगे , हथियार भी हमारे होंगे। अब दम भी हमारा होगा कदम भी हमारे होंगे, हर सांस में विश्वास भी अपार होगा। खिलाड़ी हमारा, खेल भी हमारा, जय, विजय और अजेय है प्रण हमारा। ऊंचे पर्वत हो या रेगिस्तान, सुंदर अपार या मैदान विकास, गगन में लहराता ये तिरंगा सदा हमारा.. सपने सिर्फ सपने नहीं होंगे बल्कि हिस्ट्री की एक गाथा लिखेंगे। पर्वत से भी ऊंचा होगा, पराक्रम ही विकल्प होगा।’

Also Read:

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
Bomb Threat Emails: नागपुर और गोवा समेत इन हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा-Indianews
Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का किया वादा, कल सुबह करेंगे बड़ी घोषणा -Indianews
Ajmer Mosque: नकाब लगाकर मस्जिद में घुसे 3 बदमाश, पीट-पीट कर कर दी मौलवी की हत्या- Indianews
Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
ADVERTISEMENT