India News (इंडिया न्यूज), IMD Forecast of 11 September 2023: देश के कई राज्यों को मानसून ने भिगो दिया है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बात करें
दिल्ली-एनसीआर की तो यहां पिछले 3 दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी के साथ देश में फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। बता दें कि उत्तर भारत में शनिवार और रविवार के दिन लगातार आसमान में काले बादल छाए रहे हैं। देर रात से रह- रह कर बरसात होती रही। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के लिए वेदर अपडेट जारी कर दिया है। बाहर निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसात
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर (Today Delhi NCR Weather Update) में काले बादल छाए रहेंगे। आज बारिश होने की संभावना है। आज हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश (IMD Forecast of 11 September 2023) होने की संभावना है। मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है। बारिश के कारण ठंडी हवाएं जैसलमेर, कोटा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और फिर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर से बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुजर रही है।
जान लें कि विभाग ने अगले 3-4 दिनों में पूरे पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
ताजा चक्रवाती
मौसम विभाग की मानें तो 12 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। जिसके कारण ज्यादा बारिश (IMD Forecast of 11 September 2023) होने की संभावना है। मानसून में आई सक्रियता ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश की गति तेज कर सकती है। आने वाले अगले कुछ दिनों में केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी तेज बारिश भीगा सकती है।
यह भी पढ़ें:-
- WhatsApp का नया फीचर, डॉक्यूमेंट शेयरिंग होगा आसान, जल्द ही होगा पेश
- G20 Summit: विदेशी मेहमान इस मेथड से करेंगे पेमेंट, जानिए