India News (इंडिया न्यूज़), Most Haunted Places: बचपन में हमसब ने कई भूत की कहानियां सुनी है। लेकिन आज हम एक ऐसी सच्ची कहानी बताएंगे। जिसे जानकर आपको एक बार फिर से डर का एहसास होगा। ये कहानी है ब्रिटेन के सबसे डरावने गांव की। इस गांव की कई भूतिया कहानी लोगों के बीच फेमस है। बता दें कि केंट में स्थित प्लकली गांव दुनिया का सबसे भूतिया गांव के नाम से जाना जाता है।
कई कहानी मशहुर
इस गांव का नाम 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां कई भूतों का डेरा है। जिसके कारण यहां आम जीवन व्यतित करना मुमकिन नहीं है। यहां रहने वाले लोगों को उनका जीवन किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता है। इसके बावजूद आज भी इस गांव में करीब एक हजार लोग रहते हैं।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव में कई कहानियों में से एक कहानी हाईवे हॉन्टिंग के नाम से फेमस है। बताया जाता है कि यहां एक श्ख्स की 18 वीं सदी में मौत हो गई थी। उसका भूत आज भी इस इलाके में धूमता है। लोगों का कहना है हाइवेमैन को एक पेड़ पर लटका दिया गया था। इसके अलावा यहां एक डिकी बस लेन नाम की जगह भी काफी फेमस है। यहां के जंगलों में एक टीचर का शव दिखता है। लोगों के मुताबिक समय समय पर प्लकली के आसपास के जगहों से चीखों की आवाज आती है।
15 लोगों की आत्मा भटक रही
इन कहानियों के अलावा एक कहानी स्थानीय चर्च सेंट निकोलस की है। कहा जाता है कि यहां 1100 में एक महिला की मौत हुई थी। उसे रेड लेडी के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग बताते हैं कि आज भी उसकी आत्मा चैपल के मैदानों में घूमती रहती है। इसके अलावा व्हाइट लेडी की भी कहानी काफी फेमस है। यहां ऐसी और कई कहानियां फेमस है। बताया जाता है कि यहां कम से कम 15 लोगों की आत्मा भटक रही है। अंधेरा होते हीं यहां के जंगलों से रोने की आवाजें आने लगती है। हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
Read Also:
- Karachi to Noida Trailer: ‘कराची टू नोएडा’ का ट्रेलर जारी, रॉ एजेंट के रोल में दिखीं सीमा हैदर (indianews.in)
- Satranga First Look: ‘सतरंगा’ गाने का फर्स्ट लुक जारी, करवा चौथ की रस्में निभाते दिखे रणबीर और रश्मिका (indianews.in)
- Malaika Arora Injured: मलाइका अरोड़ा हुई घायल, पैपराजी को देख छुपाया चोट का निशान, देखें वीडियो (indianews.in)