होम / Most Popular Chief Minister: यूपी के योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, जानें सर्वेक्षण के मुताबिक नंबर एक पर कौन

Most Popular Chief Minister: यूपी के योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, जानें सर्वेक्षण के मुताबिक नंबर एक पर कौन

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 18, 2024, 4:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Most Popular Chief Minister: नेताओं की स्वीकार्यता का आकलन करने के उद्देश्य से हाल ही में सर्वेक्षण कराया गया। जिसके अनुसार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मुख्यमंत्रियों के बीच लोकप्रियता रेटिंग के मामले में भारत में प्रतिष्ठित पांचवें स्थान पर कब्जा किया है।

सर्वेक्षण का उद्देश्य

सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और स्वीकार्यता का आकलन करना था। जिससे कुछ दिलचस्प नतीजे सामने आए। इसके मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 52.7 प्रतिशत की उल्लेखनीय लोकप्रियता रेटिंग के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51.3 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन का क्या असर? किसका ग्राफ़ नीचे किसका ऊपर

तीसरे स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। जिन्होंने 48.6 प्रतिशत रेटिंग हासिल की है। जबकि चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल हैं। जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है। इस सर्वेक्षण में डॉ. माणिक साहा सराहनीय 41.4 प्रतिशत लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री साहा की सादगी

सर्वेक्षण के बाद, त्रिपुरा के लोगों ने मुख्यमंत्री साहा की सादगी, समर्पण, ईमानदारी और उनके नेतृत्व में की गई विकासात्मक प्रगति के लिए उनकी प्रशंसा की। निवासियों ने एक दयालु नेता होने के लिए उनकी सराहना की जो उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें- अमेठी के बाद रायबरेली में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी के बाद प्रियंका को दे सकती हैं चुनौती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.