India News ( इंडिया न्यूज), MP Election 2023: केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने भोपाल दौरे के दौरान बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनजातीय समुदाय को सबसे ज्यादा महत्व दिया है। आदिवासियों के विकास को सुनिश्चित करते हुए देश संपूर्ण रूप से आगे बढ़ रहा है। वहीं भोपाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव में हर वर्ग को अपनी बात रखने का अधिकार है।
- कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलने का काम किया
- भाजपा के नेतृत्व से कांग्रेस घबराई हुई है
कांग्रेस पर जमकर हमला
वहीं कांग्रेसा पर हमला करते हुए कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग को उपेक्षित रखा। कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता के हासिल करने के लिए की राजनीति में है। मध्य प्रदेश में जनजातीय वर्ग की संख्या अन्य प्रदेशों से ज्यादा है। कांग्रेस ने लंबे समय तक जनजातीय वर्ग पर प्रहार करने का काम किया है। कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को छलावा बताया है। कांग्रेस ने किए सिर्फ वादे किए हैं। कभी उसे पूरा नही किया। इसी कारण से आदिवासी समुदाय पिछड़ गया। आजादी के बाद बनाई गई नीति का कांग्रेस ने अनुसरण नहीं किया। कांग्रेस शासन काल में सबसे ज्यादा बलात्कार हुए। कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है।
मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास
वहीं प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। एमपी में 63 एकलव्य विद्यालय बनाये गए। भाजपा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। भाजपा के नेतृत्व से कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस अपने शासनकाल में जो चूक हुई उसे सुधार करना कि कोशिश में जुटी हुई है। कमलनाथ सरकार ने आदिवासीयों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को बंद किया था।
15 नवंबर को शहडोल में भगवान विरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किया गया। वहीं अब जानकारी के अभाव में कांग्रेस इसे लागू करने की बात कर रही है। कांग्रेस आश्वासन का पुल बांधने का काम करती है। कांग्रेस झूठे वादों के जरिए सत्ता में आना चाहती है। अटल जी की सरकार में जनजातीय समुदाय के लिए अलग से मंत्रालय और आयोग बना था। भाजपा के नेतृत्व में अभी समुदाय को प्राथमिकता दी जाती है
Also Read:
- One Nation One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर हुई बैठक, लॉ कमीशन ने कही बड़ी बात
- Rahul Gandhi Satya Pal Malik Interview: राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक का लिया इंटरव्यू, इन मुद्दों पर किया सवाल
- Modi Cabinet: दिवाली से पहले किसानों को मिला तोहफा, मोदी सरकार का अहम फैसला