India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है। साथ हीं त्योहार का सीजन भी शुरु है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने आज (रविवार) दिवाली के दिन भी चुनावी सभाएं की है। जिसमें जनता का भी भरपुर सहयोग देखने को मिला है। सीएम शिवराज की इस रैली में जनसैलाब देखने को मिला।
- आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 122 विधानसभाओं में संभाएँ
- 180 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश में जुटें सीएम शिवराज
आखिरी कोशिश में सीएम
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मालथोंन (खुरई), बेरसिया (भोपाल), कुक्षी(धार), उधमखेड़ी (सारंगपुर) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करने में जुटें हैं। इतना हीं नहीं उन्होंने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। साथ ही शाम में भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी करने भी पहुंचे थें। कुस मिलाकर सीएम शिवराज अपनी आखिरी कोशिश में जुटें हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज ने आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 122 विधानसभाओं में संभाएँ की है। वहीं अंत तक 180 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश में जुटें हैं।
केंद्रीय नेताओं की भी जनसभाएं
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को MP Election 2023 है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले 230 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सारी पार्टियों के केंद्रीय नेता जनसभाएं करने में लगे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जनसभाओं को संबोधित किया है। इन जनसभाओं में सारे नेताओं ने प्रदेश की जनता को भर -भर वादें किएं हैं। ऐसे में अब केवल यह जनता का ही निर्णय यह तय करेगा कि इस चुनाव में किस पार्टी को जीत हाथ लगने वाली है।
Also Read:
- Diwali Bonus: दिवाली पर नहीं मिले बोनस तो कर्मचारियों ने किया मालिक का कत्ल, हुए कार लेकर फरार
- Israel Hamas War: उत्तरी गाजा पर खत्म हुआ हमास का नियंत्रण, त्रासदी से जूझ रहे अस्पताल