India News (इंडिया न्यूज), MP Election 2023: देश के कई प्रदेशों में चल रहे चुनाव को लेकर लोगों में काफी खुशी नजर आ रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो यहां पर विशेष रुप से सभी वर्गो में जमकर उत्साह दिख रहा है। वहीं मंडला विधानसभा में एक ऐसा मतदाता है, जो कि इस समय काफी चर्चाओं में चल रहा है, जिनका नाम कैलाश ठाकुर है। कैलाश की लंबाई सिर्फ 30 इंच है। आज कैलाश मतदान करने में आए और सुर्खियों में बन गये।
कैलाश ठाकुर ने पहली बार किया मतदान
दरअसल कैलाश ठाकुर का जन्म 22 अप्रैल 2005 में हुआ था। जो कि अब ये 18 साल के हो गए हैं और शासकीय माध्यमिक शाला खड़ादेवरा में आकर उन्होंने शुक्रवार को काफी उत्साह के साथ मतदान किया है। आपको बता दें कि, कैलाश सामान्य युवाओं से अलग है। इनकी हाइट की बात करें तो ये सिर्फ 30 इंच है। कैलाश आठवीं पास भी हैं। कैलाश को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहली बार मौका मिला है, जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे। कैलाश ने कहा कि वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद उंगली पर लोकतंत्र का टीका लगाने के लिए काफी उत्सुक थे। आज मतदान करके यह उत्सुकता खत्म हो गई।
आज मतदान के लिए लोगों में थी खुशी
बता दें कि, मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। इस बार लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। वहीं आंकड़ों की मानें तो उज्जैन में दोपहर तक ही वोटिंग प्रतिशत ने 70 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं मध्य प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, जो मतदाता मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज इसमे शामिल हैं।
ये भी पढ़े-
- Osama Bin Laden Letter: जंग के बीच ओसामा बिन लादेन का पूराना पत्र हुआ वायरल, अमेरिका को लिखा था…
- Rajasthan Election 2023: जारी हुआ BJP का संकल्प पत्र ; किसानों और महिलाओं को बनाया केंद्र