होम / MP News: MP में BJP के दूसरे चरण के सदस्यता अभियान में 2 दिन शेष , 25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

MP News: MP में BJP के दूसरे चरण के सदस्यता अभियान में 2 दिन शेष , 25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 13, 2024, 6:09 pm IST

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: MP में सदस्य बनाने के लिए BJP का सदस्यता अभियान जारी है। अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, यह दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। आने वाले 2 दिन में BJP के सामने 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अब तक सवा करोड़ सदस्य बनाए जा चुके हैं।BJP ने अपने सदस्यता अभियान के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सदस्य बनाने से पहले मंडल स्तर पर समीक्षा समितियों के माध्यम से उनकी आपराधिक कुंडली निकाली जाएगी, जिसके बाद BJP में सदस्यता दी जाएगी।

मॉनिटरिंग प्रदेश स्तरीय समीक्षा समिति करेगी

BJP के सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक नए सक्रिय सदस्य को दान के रूप में 100 दोने भी देना होगा। मंडल और जिला स्तर पर नए सदस्यों की स्क्रूटनी के बाद नोटिस बोर्ड पर उनकी सूची भी लगेगी। 16 से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों का पंजीकरण होगा। मंडल अध्यक्षों के माध्यम से इसका परीक्षण भी कराया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग प्रदेश स्तरीय समीक्षा समिति भी करेगी।

15 अक्टूबर को समाप्त होगा

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के संयोजक भगवानदास सबनानी के अनुसार प्रदेश में सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर को समाप्त होगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता समितियां गठित होगी। सबनानी के अनुसार जिला अध्यक्षों को 5 नवंबर का समय भी दिया गया है। सक्रिय सदस्यता पाने के लिए 100 सदस्य बनना आवश्यक है।

Himachal News: AIMIM नेता ने मुस्लिम व्यापारियों से की ऐसी अपील, मांगना पड़ा माफी; जानें पूरा मामला?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.