होम / MP News: प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया की कार को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल…

MP News: प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया की कार को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल…

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 1, 2023, 2:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),MP News: मध्य प्रदेश के देवास में आज सुबह मक्सी रोड़ पर राजपूत धर्मशाला के सामने कार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। कार में प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया अपने परिवार के साथ सवार थे जो इंदौर से अपने गांव लुनियाखेड़ी की ओर जा रहे थे। कार को पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में भजन गायक सहित उनके पौतों और भतीजे को मामूली चोट आई। कार बेटा अजय चला रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। टक्कर मारकर पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। मामले को लेकर बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है।

कार बेटा अजय चला रहा था

जानकारी के अनुसार इंदौर से लुनियाखेड़ी जाने के लिए कबीर पंथी पद्मश्री भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया उनके बेटे अजय, पौते हिमांशु, मयंक व भतीजे धर्मेंद्र के साथ कार क्रमांक MP 09 WD 2767 से निकले थे। कार के पीछे अंधगति से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक RJ 32 GC 8436 जिसमें धनिया,सब्जी भरी हुई थी उसके वाहन चालक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार में भजन संगीत का सामान पीछे बैठे लोगों के पास था, जिससे उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई। पौते हिमांशु, मयंक व भतीजे धर्मेंद्र को पीठ में चोंट आई व प्रहलाद सिंह टिपानिया को हाथ में चोंट आई। घटना में कार पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार बेटा अजय चला रहा था। घटना में अजय घायल नहीं हुआ।

अपने गांव लुनियाखेड़ी जा रहे थे

प्रसिद्ध भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया ने बताया कि वह इंदौर से सुबह निकले थे और अपने गांव लुनियाखेड़ी जा रहे थे। रविवार को महू में भजन का कार्यक्रम था। हमें राजस्थान के डोसा में भजन कार्यक्रम के लिए जाना था। कार में पांच लोग सवार थे। राजपूत धर्मशाला के सामने पीछे से आ रही पिकअप वाहन ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी थी। कार में पीछे की ओर बैठे दो पौतों और एक भतीजे को भी चोंट आई है। परिवार के तीन लोगों को कमर में व मुझे हाथ में चोंट आई है।

घायलों को अंदरुनी चोटें आई

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा और टिपानिया जी सहित सभी घायलों को में अपने वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर आया। घटना की प्रारंभिक सूचना बीएनपी थाने पर दी गई थी। सभी को अंदरुनी चोटें आई है, प्राथमिक उपचार और एक्स-रे किया गया है। घटना में टिपानिया जी, उनके पौते व भतीजा घायल हुए हैं। कार टिपानिया जी का बेटा अजय चला रहा था। ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित है।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT