होम / MS Gill Passes Away: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह का निधन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक जीवनकाल

MS Gill Passes Away: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह का निधन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक जीवनकाल

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 15, 2023, 11:36 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),MS Gill Passes Away: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का रविवार 15 अक्टूबर को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि, मनोहर सिंह गिल का अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार 16 अक्टूबर को दिल्ली में किया जाएगा। बता दें कि, पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

खरगे ने जताया दुख

पूर्व चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया। खरगे ने कहा कि, “पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण, मनोहर सिंह गिल के निधन पर बेहद दुख हुआ। यूपीए सरकार में एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में और एक सिविल सेवक के रूप में खेल, चुनावी प्रक्रिया और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके साथ ही खरगे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.”

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी गिल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “पूर्व सीईसी और केंद्रीय मंत्री डॉ मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं. मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”

एक नजर राजनीति जीवनकाल पर

जानकारी के लिए बता दें कि, मनोहर सिंह गिल ने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया था। इसके बाद वे कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री का पद भी संभाला। इसके साथ ही बता दें कि, पंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वहीं 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने ‘एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स’ नामक पुस्तक भी लिखी थी।

ये भी पढ़े 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.